आज बुधवार अल सुबह आश्रम के अनुयायियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार मोक्षदा एकादशी पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर सियाराम बाबा ने अपनी देह त्याग दी । बाबा का प्रभु मिलन हो गया है। जिनका अंतिम कर्म मां नर्मदा तट पर आश्रम के समीप ग्राम तेली भट्यान नर्मदा तट पर होगा।