भितरवार: नगर परिषद उपाध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर बदलवाया, लोगों को मिली राहत
नगर भितरवार स्थित खेड़ापति माता मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसकी जानकारी मिलते ही नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने नया ट्रांसफार्मर रखा। नया ट्रांसफार्मर रखने से वार्ड क्रमांक 11, 13, 14 के रह वासियों को भीषण गर्मी में राहत मिली है