परिहार: बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 18 वर्षीया लड़की का अपहरण कर लिया गया। घटना बीते 10 फरवरी की बताया है। मामले को लेकर सोमवार को लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बेला थाना क्षेत्र के चांदी रजवाड़ा गांव निवासी अरविंद पासवान एवं राजकुमार शर्मा को आरोपित किया है। प्राथमिकी में बताया की आरोपी 10 फरवरी की सुबह 3 बजे घर से लड़की का अपहरण कर ले गए।