परिहार: जमूरा पुल के निकट अधखनी की महिला की गोली मारकर हत्या मामले में दो गिरफ्तार
जलाभिषेक के बाद अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की हत्या में पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। हत्या मामले में पुलिस ने परिहार थाना क्षेत्र के अधखनी गांव निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र नीरज कुमार व किशोरी सिंह के पुत्र कुंदन को हिरासत में लिया था।