परिहार: मैसहा में विसर्जन के दौरान हुए झड़प में दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस ने सुलझाया विवाद
परिहार थाना क्षेत्र के मैसहा में 15 फरवरी को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद रविवार को मामला सुलझा लिया गया। रामनैका में चली कई दौर की मीटिंग के बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इलाके में शांति बनाए रखने का भरोसा दिया गया। मीटिंग में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग, इलाके के लीडर और पुलिस के सीनियर अफसर मौजूद रहे।