परिहार: परिहार में पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मी सह मैत्री संघ ने टीकाकरण का किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार
अपनी मांगों को लेकर बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मी सह मैत्री संघ ने टीकाकरण कार्यक्रम का अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर दिया है। कर्मियों ने इससे संबंधित पत्र कार्यालय को सौंप दिया है। जिसमें बताया है कि पूर्व में संघ के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से विभाग को 7 सूत्री मांग पत्र दिया गया था।