बदायूं: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के उझानी रोड राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
Budaun, Budaun | Mar 9, 2024 बदायूं के सलारपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आसिफ पुत्र रफुउद्दीन मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव में मक्का बेच कर ट्रैक्टर से आ रहे थे। शनिवार को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के उझानी रोड राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक आसिफ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।