पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के इंदा जशनपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, विवाद मां को लेकर हुआ था
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम इंदा जशनपुर में छोटे भाई जसवीर ने बड़े भाई बबलू बाबा के साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि जसवीर अपनी मां से विवाद कर रहा था। किसी तरह मां बचकर बड़े बेटे के घर पहुंची तो जसवीर वहां भी आ गया। मां के बचाव में आए बबलू के साथ उसने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।