खींवसर: खींवसर के पास बीच रास्ते में डीजल खत्म होने से सड़क के बीच में खड़ा किया ट्रेलर, यातायात हो रहा बाधित
खींवसर मे नेशनल हाईवे 62 पर शहर के पदमसर और ताडावास चौराहे के बीच मे एक ट्रेलर पिछले 2 दिनों से डीजल खत्म होने की वजह से खड़ा किया गया है दूसरी ओर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे एक साइड से सड़क बंद है वही एक साइड से खुले रास्ते मे ये ट्रक सड़क के बीच मे खड़ा होने की वजह से यातायात बाधित हो रहा है जिसे अभी तक हटाया नही गया है। इससे सड़क पर जाम लग रहा है।