खींवसर: डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला व बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
नागाैर के जेएलएन अस्पताल मे डिलीवरी के दौरान शुक्रवार रात्रि को 29 वर्षीय गर्भवती महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका सरिता के भाई दुलीचंद रैगर ने बताया कि बहन के लेबर पेन शुरु होते ही जेएलएन अस्पताल लेकर पुहंचे, लेकिन बार बार डॉक्टरो को बुलाने के बावजूद भी नहीं आने से उसकी मौत हो गई।