खींवसर: खींवसर उपखंड के मंगेरिया गांव में कूलर चालू करते समय बिजली का करंट लगने से विवाहिता की हुई मौत
खींवसर उपखंड मुख्यालय के मंगेरिया गांव मे शनिवार देर शाम एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी सुमेर मेघवाल के रूप मे हुई। निजी वाहन की मदद से महिला को खींवसर सीएचसी लाया गया जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी के एक डेढ़ साल की बच्ची है। मृतका के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी घर पर ही कूलर का प्लग लगा रही थी।