कहरा: महिषी पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शराबी को किया गिरफ्तार,सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर अग्रतर कार्रवाई के लिये भेजा कोर्ट
महिषी पुलिस गश्ती के दौरान भागवतपुर गांव से सुशील शर्मा नामक शराबी को गिरफ्तार किया जो बैजनाथपुर का रहने वाला है और अपने ससुराल आया था। गिरफ्तारी के बाद इसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल करवाकर कोर्ट भेज दिया, जहां न्यायिक दण्डाधिकारी के निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।