कहरा: सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी,सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत किया घोषित,घटना सदर थाना के तिवारी टोला चौक का
मृतक का नाम दिलखुश कुमार है जो मधेपुरा जिला का रहने वाला था और सहरसा सदर थाना के लक्ष्मीनियाँ चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था।आज बाइक से तिवारी टोला चौक के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।