कहरा: बख्तियारपुर थाना के सैनी टोला चौक के पुल समीप एक युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, युवक हुआ जख्मी
बख्तियारपुर थाना के सैनी टोला चौक के पुल समीप इंटर परीक्षा देकर वापस अपने घर जा रहे एक युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक की टक्कर लगने से 1 युवक जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम आशीष कुमार जो की सलखुआ थाना के गौसपुर गांव वार्ड-5 का रहने वाला बताया जा रहा है।