कहरा: जिला परिषद में संजीव झा विचार मंच द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में संजीव झा विचार मंच द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे सर्व समाज के लोगों ने जाति धर्म एवं दलीय सीमा से ऊपर उठकर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय संजीव झा को श्रद्धांजलि अर्पित किया और अपने अपने उद्गार व्यक्त किए।