कहरा: सदर थाना के आरएम कॉलेज समीप एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरा नीचे इलाज के दौरान सदर अस्पताल सहरसा में हुई मौत
सदर थाना के आरएम कॉलेज के समीप बाइक से अपने घर मधेपुरा जिला के इटवा गांव जाने के दौरान एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां उस बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बाइक चालक का नाम दिलखुश कुमार बताया जा रहा है।