हरिद्वार: पंचकूला में दादी की हत्या कर प्रेमिका ने पालिका बाजार में लॉकर में रखा था चाकू, रिमांड पर लाई हरयाणा पुलिस ने किया बरामद
पंचकूला में प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या करने वाली प्रेमिका ने हरकीपौड़ी के पास पालिका बाजार में लॉकर में चाकू और गहने छिपा दिए थे। मंगलवार रात प्रेमिका को रिमांड पर लाई हरयाणा पुलिस ने लॉकर खुलवाकर चाकू और गहने बरामद कर लिए हैं। हरयाणा पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ रही। दादी प्रेम प्रसंग में बाधा थी लिहाजा उसकी हत्या कर दी गई थी।