हरिद्वार: इंदिरा बस्ती में आपस में झगड़ रहे और मारपीट को उतारू 4 को ज्वालापुर पुलिस ने सिखाया सबक, किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने इंदिरा बस्ती में झगड़ा और मारपीट करने वाले 4 आरोपी युवकों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार किया है। चेतक पुलिस ने पहले चारों को समझाना चाहा लेकिन चारों नहीं माने, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी, लिहाजा पुलिस ने मोहम्मद सुहैब, साजिद, अंकित और रिहान को सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।