अर्की: फोरलेन निर्माण में आने वाले भूमि मालिकों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया हुई शुरू: यादविंदर पॉल एसडीएम अर्की
Arki, Solan | Mar 18, 2024 एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने सोमवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते कहा कि शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण में अर्की विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले लोगों की जमीनों का मुआवजा दिया जाना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अर्की के अधीन आने वाले भूमि मालिकों को 96 करोड़ रुपए की राशि दी जानी है। जिनमें से 18 करोड़ की राशि भू मालिकों के बैंक खातों में डाल दी गई है ।