अर्की: लोकसभा चुनाव करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार: विपिन वर्मा तहसीलदार अर्की
Arki, Solan | Mar 18, 2024 तहसील कार्यालय अर्की में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 96478 मतदाता है। जिनमें 48759 पुरुष व 47719 महिलाएं है। वर्मा ने कहा कि जो भी युवा मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाना चाहते है,वह नामांकन से पूर्व निर्वाचन कार्यालय अर्की व अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क करें।