सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने बच्चों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बहारिया थाना क्षेत्र करनाईपुर गांव समीप स्थित जय राम केसरवानी इंटर कॉलेज में पुरानी रंजिश को लेकर बच्चों के दो गुट में कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते कहा सुनी मार पीट में बदल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । हालांकि यह घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है ।