घाटमपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
सजेती थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टिकवापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह एवं आरक्षी विनोद शामिल रहे