पनागर: पनागर में असली सोने का सिक्का देकर 2.10 लाख की ठगी, मामला दर्ज
पनागर में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो जालसाजों ने पहले पश्चिम बंगाल निवासी युवक को असली सोने का सिक्का दिखाकर भरोसे में लिया और फिर नकली सिक्के थमाकर 2 लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित विश्वजीत भक्त पेशे से सेल्समैन है। पुलिस के मुताबिक, अगस्त में झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के दौरान उसकी पहचान रुद्राक्ष बे