नौगावां सादात: गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलें बर्बाद, पानी कम होने पर मिली राहत, नुकसान को लेकर किसान चिंतित
नौगावां। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के कारण नौगावां क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों की फसलें पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.