बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में पैक्स चुनाव के पूर्व शराब बांटने का मामला सामने आया हैं, मिली जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत में कल बुधवार के दिन पैक्स चुनाव होना हैं, चुनाव से पूर्व गांव में शराब वितरण किया जा रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मझौलिया पुलिस को दी गई, सूचना पे पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति अनिल सिंह को गिरफ्तार किया हैं, जिसके पास से शराब की कुछ मात्रा भी बरामद की गई हैं, पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया हैं तथा गिरफ्तार से पूछताछ कर रही हैं, वही इस मामले में एक बड़ा सवाल खड़ा होता हैं कि जब कल बुधवार को पैक्स चुनाव होना हैं तो ऐसे में शराब वितरण मझौलिया पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं, अगर ग्रामीणों द्वारा शराब बांटे जाने की सूचना पुलिस को नहीं दी जाती तो निश्चित तौर पर कल होने वाला पैक्स का चुनाव प्रभावित होता।
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar