कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने अंतरराज्यीय 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹4,40,000 कीमत की गांजा किया बरामद
कोंडागांव पुलिस को गांजा तस्करी मामले पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है आपको बता दें अंतरराज्यीय तीन गांजा तस्करों को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गांजा परिवहन करते आरोपी सोनू कुशवाहा जिला कासगंज उत्तर प्रदेश, राहुल देव जाटव न्यू दिल्ली और मोहित गुप्ता जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मार्च को जेल भेज दिया गया है।