कोंडागांव: जिला प्रशासन के अथक प्रयास से सरकार की महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं हुई लाभान्वित -कुणाल दुदावत: डीएम,कोण्डागांव
गुंडाधूर कॉलेज में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि सरकार की महतारी वंदन योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने अथक प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप आज जिले की 1 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल पा रहा है। वहीं नवीन राशन कार्ड का भी नवीनीकरण कर हितग्राहियों को वितरण किया गया है।