कोंडागांव: PM नरेन्द्र मोदी द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि को रिमोट दबाकर किया अंतरण: कलेक्टर ने दिया जानकारी
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 10 मार्च को जानकारी देते हुए बताया की जिला मुख्यालय के साथ साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालय एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी महिलाओं को सीधे वर्चुअली संबोधित किया।महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया।