कोंडागांव: नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा के पास अज्ञात नकाबपोशों ने देर रात यात्री बसों व ट्रकों पर किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस
कोंडागांव जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर बीती रात लंजोड़ा के पास अज्ञात नकाबपोशों ने यात्री बसों और ट्रकों पर ताबड़तोड़ पथराव किया। इससे कई बसों व ट्रकों के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे 30 पर लगभग एक घंटे तक जाम लग रहा। मौके पर पहुंची कोण्डागांव पुलिस घटना की जांच कर रही है।