धौलपुर: नयापुरा गांव के पास स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव के पास बुधवार को स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर आगरा से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान नयापुरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया।