धौलपुर: सीएमएचओ कार्यालय में नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी, जिला परिषद की नियंत्रण प्रयोगशाला भी नहीं मिली क्रियाशील
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सबसे पहले जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद की गुणवत्ता नियन्त्रण प्रयोगशाला क्रियाशील नहीं पायी गईमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले।