धौलपुर: हृदयांश की इलाज के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कार्मिकों ने प्रदान की राशि
स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर नरेश शर्मा के बेटे हृदयांश के इलाज के लिए चल रही क्राउड फंडिंग के तहत जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के कार्मिकों ने मंगलवार को राशि जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय को प्रदान की गई। जिला कलेक्टर मुहिम में आमजन से सहयोग की कहा।