धौलपुर: निहालगंज थाना पुलिस ने भैंसों की तस्करी करते हुए एक टाटा लोडिंग गाड़ी के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 भैंस व 4 पड़वाओ को मुक्त कराया है। पुलिस को मुरैना की तरफ से भैंसों से भरी एक टाटा गाड़ी आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम गठित कर चौपडा कट NH-44 पर पहुंच नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई।