धौलपुर: उपखंड अधिकारी ने मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
धौलपुर। धौलपुर की नई उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागरपाड़ा धौलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर एवं लैब टेक्नीशियन के पद रिक्त होना जानकारी में आया। विभागीय नियम के अनुसार पीएचसी पर निर्धारित 15 जांचों में से सिर्फ 8 जांचे ही होने की बात सामने आई।