अमरिया: अमरिया क्षेत्र में अप्सरा नदी में युवक के कूदने की आशंका, पुलिस और गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
अमरिया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। भंगा मोहम्मदगंज गांव के 21 वर्षीय युवक ओम शंकर के अप्सरा नदी में कूदने की आशंका है। सड़क किनारे उसके जूते मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को 4 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग और दर्ज मुकदमे की बात सामने आई है