ऊना: भदसाली में जुएबाजी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया काबू, मामला दर्ज
पुलिस थाना हरोली के तहत भदसाली में वीरवार रात्रि को एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा गया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पंडोगा पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जगदीप को पर्चियों व ₹540 नकदी सहित दबोचा। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।