बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थानों के पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर के साथ बैठक की, दिए दिशा निर्देश
पुलिस लाइन सभागार मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने जनपद बहराइच के सभी थानो के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने पैरोकारों को अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए साथ ही न्यायालय से प्राप्त होने वाले सम्मन, गैर जमानती वारंट तथा जमानती वारंट उसी दिन थाने में अंकित करने के निर्देश दिए।