बहराइच: मोहनपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।