बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित ज़िला एसोसिएशन सभागार में शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय नानपारा व ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के विरोध में चर्चा की और आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।