बहराइच: मुंसारी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंसारी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लड़ता हुआ मिला। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी महसी ने शनिवार शाम को बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जाच जारी है।