बहराइच: फ्रीगंज इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रीगंज इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया की मामले की जाच की जा रही है।