शाजापुर: सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते टुकराना गांव की खाल उफान पर, मोहन बड़ोदिया जाने वाला रास्ता हुआ बंद
शाजापुर में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई गांवों और नदी नालो में जल भराव की स्थिति है ।नजदीकी गांव ठुकराना की खाल भी उफान पर है जिसके चलते सदगांव, चौसला कुलमी होते हुए मोहन बड़ोदिया जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया है वहीं गांव में कई जगह जल भराव की स्थिति बन गई स्कूल के आसपास भी लबालब पानी भरा है ।