शाजापुर: शाजापुर में बीमारी से परेशान होमगार्ड जवान ने गटकी सल्फास,
हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया
शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय के बाहर चौकी में पदस्थ होमगार्ड जवान ने सल्फास गटक ली, जिसे उपचार के बाद रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर मौजूद चौकी में होमगार्ड जवान ओमप्रकाश पिता कन्हैयालाल सूर्र्यवंशी पदस्थ है। शुक्रवार को ड्य्टी के दौरान होमगार्ड जवान ओमप्रकाश ने चर्म रोग से परेशान होकर सल्फास का सेवन कर लिया।