शाजापुर: जिलाअस्पताल के नवीन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी
जिला अस्पताल में बने नवीन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र महिला चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी के चलते इलाज के लिए महिला मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। डॉक्टर के इंतजार में उन्हें घंटो यहां बैठना पड़ता है। जबकि विगत दिनों इसके लोकार्पण के समय बेहतर इलाज के बड़े-बड़े दावे किए गए थे जो यहां हकीकत में दिखाई नहीं दे रहे हैं।