शाजापुर: 31 गौ-वंशों को ग्राम पंचायत बोर्डी की गौशाला में भेजा गया, नगर पालिका सीएमओ ने दी जानकारी
जिला स्तरीय गौशाला समिति शाजापुर द्वारा ग्राम पंचायत बोर्डी की मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित गौशाला नगर पालिका परिषद शाजापुर को संचालित किए जाने का निर्णय किया गया। जिसके तहत कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा गौवंशों को उक्त गौशाला में भेजने के निर्देश दिए गए थे।नगर पालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना ने बताया कि नगर 31 गौ-वंशों को ग्राम पंचायत बोर्डी की गौशाला में भेजा गया।