प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन ने किया धरना
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम 4 बजे तक उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। शाखा अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान और मंत्री धर्मेंद्र दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, फ्रिज डीए के भुगतान और जर्जर आवासों की मरम्मत की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के रवैये पर कड़ा रोष भी व्यक्त किया।