ग्रेटर नोएडा के साइट-5 कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित JMD Corporation में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजित
ग्रेटर नोएडा के साइट-5 कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित JMD Corporation में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों, कर्मचारियों और उद्यमियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ECG, नेत्र जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग की मजबूत नींव हैं।
#IBAGBN #YatharthHospital #GreaterNoida #HealthCamp #FreeHealthCamp #JMDCorporation #Kasna #IndustrialArea #HealthCheckup #WorkersHealth #NCRExpressNews