घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मां काली की पूजा धूमधाम से आयोजित हुई
Ghaghra, Gumla | Oct 21, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मां काली की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। प्रातःकाल से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।जहां पंडाल में आकर्षक सजावट और रोशनी से पूरा मुख्यालय भक्तिमय माहौल में डूब गया। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की आराधना की गई।