घाघरा: घाघरा प्रखंड में दीपावली की धूम, घर-घर में हुई मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा
Ghaghra, Gumla | Oct 20, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई गांवों में दीपावली पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।