घाघरा: घाघरा मुख्यालय में दीपावली पर देशी पटाखों की खरीदारी जोरों पर, दुकानदारों ने बच्चों से सुरक्षित आतिशबाजी की अपील की
Ghaghra, Gumla | Oct 20, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में दीपावली को लेकर पटाखों की खरीदारी अपने चरम पर रही।बाजार में रॉकेट,हाइड्रो बम, अनार,और यूनिक रॉकेट जैसे नए-नए पटाखों की मांग अधिक देखने को मिली।दुकानों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ लगी रही। दीपावली की रौनक से पूरा बाजार गुलजार नजर आया।वही फटाखे बिक्री करने के क्रम में दुकानदारों ने बच्चों और अभिभावकों से सुरक्षित आतिशबाजी का अपील किया